KKR कप्तान मोर्गन ने कहा- रन बनाने के लिये संघर्ष कर रहा हूं, लेकिन जल्द बड़ी पारी खेलने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

दुबई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने स्वीकार किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं लेकिन उन्हें जल्द ही बड़ी पारी खेलने का विश्वास है। केकेआर के अभी 13 मैचों में 12 अंक हैं और रन गति अच्छी होने के कारण उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये केवल अपने अंतिम लीग मैच को जीतने की जरूरत है। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। मोर्गन ने केकेआर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से जीत के बाद कहा, ‘‘हां, मैं टूर्नामेंट के इस चरण या यूं कहें कि पूरे टूर्नामेंट में रन नहीं बना पाया। मेरा मानना है जब भी आप लंबे समय तक अच्छा योगदान नहीं दे पाते हैं तब आप बड़ी पारी खेलने के करीब होते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत