Morgan Stanley की रिपोर्ट मोदी के नेतृत्व में देश में हुए बदलाव को बताती है : चंद्रशेखर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल पर ‘सबसे अच्छा और तीखा आकलन’ है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत काफी तेजी से बदला है और इसने विश्व व्यवस्था में एक स्थान हासिल कर लिया है। चंद्रशेखर का यह बयान इसी रिपोर्ट के संबंध में है।

इसे भी पढ़ें: Bajaj Auto की बिक्री मई में 29 प्रतिशत बढ़कर 3,55,148 इकाई पर

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में इन आलोचनाओं को भी खारिज किया गया है कि दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने और पिछले 25 साल के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयर बाजार के बावजूद भारत अपनी क्षमता के अनुरूप नतीजे नहीं दे सका है। रिपोर्ट कहती है कि भारत एक दशक से कम समय में बदल गया है। ‘‘10 साल के छोटे से अरसे में भारत ने दुनिया की व्यवस्था में स्थान बना लिया है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द