Moringa Laddoos: स्वाद और हेल्थ में एकदम परफेक्ट हैं मोरिंगा के लड्डू, नोट करें रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 15, 2025

मोरिंगा सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। मोरिंगा लीव्स में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से शरीर दुरुस्त बनता है। मोरिंगा सर्दियों मे इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत करने, त्वचा और बालों को पोषण भी देता है। इस लेख में हम आपको मोरिंगा के लड्डू की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो सेहत के लिए काफी हेल्थी है। आइए आपको बताते हैं मोरिंगा के लड्डू की रेसिपी।

- 2 कप मोरिंगा के पत्तों का पाउडर

- 1 कप नारियल कसा हुआ

- 1 कप मेवे

- 1/2 कप खजूर

- 4 बड़ा चम्मच शहद

- 1/2 कप सूरजमुखी के बीज

- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

- घी

मोरिंगा लड्डू कैसे बनाएं

- सबसे पहले आप एक पैन लें और मीडियम आंच पर रखें। इसमें कसा हुआ नारियल डालें और सुनहरा भूरा और खुशबूदार होने तक भून लीजिए।

- जलने से बचाने के लिए इसे लगातर चलाते रहें। जब यह भून जाएं तो इसे एक तरफ रख दें।

- सूरजमुखी के बीजों को भी ऐसे ही भून लें। 

- इसके बाद बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, पिस्ता आदि ड्राई फ्रूट लें और उन्हें बारीक काट लें। इनको आप ब्लेंडर में पीसकर बारीक पाउडर भी बना लें।

- अब ब्लेंडर में धुले हुए खजूर डालें, लेकिन इनके बीज निकाल दें। तब तक ब्लेंड करें। जब तक यह चिपचिपा पेस्ट न हो जाए।

-एक बड़ा कटोरा लें और उसमें मोरिंगा के पत्तों का पाउडर, भुना हुआ नारियल, मूंगफली, खजूर का पेस्ट, शहद, सूरजमुखी के बीज और इलायची पाउडर मिलाएं। तब तक मिलाएं जब तक सभी सामग्री अच्छी तरह से मिल न जाएं।

- इसके बाद हाथों पर घी लगाकर चिकना कर लें ताकि वे चिपके नहीं और मोरिंगा लड्डू मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लें। इसे हथेलियों के बीच में रोल करें और इसे चिकने लड्डू का आकार दें। 

- अब मोरिंगा लड्डू को कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और आपका लड्डू बनकर तैयार है।

प्रमुख खबरें

दूसरी डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बप्पा का लिया आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi पर CM Devendra Fadnavis के घर पहुंचे VP CP Radhakrishnan, किए गणपति के दर्शन

NPS Vatsalya के दो साल: खुले 4.9 लाख खाते, AUM 403 करोड़ रुपये पहुंचा

Ganesh Godiyal के नेतृत्व में Congress का वनंतरा Resort मार्च, यमकेश्वर में पुलिस ने रोका