NPS Vatsalya के दो साल: खुले 4.9 लाख खाते, AUM 403 करोड़ रुपये पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 18, 2026

पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने शुक्रवार को कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों लिए शुरू की गयी एनपीएस वात्सल्य के तहत पिछले दो वर्षों में 4.9 लाख पेंशन खाते खुले हैं। इसके तहत प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 403 करोड़ रुपये पहुंच गयी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 18 सितंबर, 2024 को एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत की थी।

बयान के अनुसार, योजना में न्यूनतम अंशदान राशि को घटाकर 250 रुपये कर दिया गया है और अधिकतम अंशदान की कोई सीमा नहीं है। साथ ही आंशिक निकासी की सुविधा को दो बार से बढ़ाकर चार बार किया गया है और निवेश विकल्पों को सुगम करते हुए इक्विटी में 100 प्रतिशत तक निवेश की अनुमति दी गई है। पीएफआरडीए ने कहा कि उपहार अंशदान सुविधा के तहत रिश्तेदार और मित्र भी बच्चे के दीर्घकालिक वित्तीय भविष्य के लिए योगदान कर सकते हैं।

नियामक ने कहा कि एनपीएस वात्सल्य के तीसरे वर्ष में प्रवेश के साथ इसका लक्ष्य देशभर में अधिक बच्चों, परिवारों और समुदायों तक इस योजना को पहुंचाना है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

NIA terror conspiracy case में अमेरिकी Matthew VanDyke को Delhi Court से मिली जमानत

TISS प्रोफेसर को WhatsApp ग्रुप बनाने पर जबरन रिटायरमेंट गलत, Bombay HC की कड़ी टिप्पणी