सुबह खाली पेट 10 Curry Leaves: जानें क्या हैं इसके चमत्कारी Health Benefits!

By दिव्यांशी भदौरिया | May 22, 2026

पोहा, सांभर और कई अन्य साउथ इंडियन डिशेज का स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ता इस्तेमाल किया जात है, ये खुशबू ही नहीं बढ़ाता बल्कि हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को अंदर से हेल्‍दी रखते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट 8-10 करी पत्ते चबाए तो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। इसमें आयरन, केल्शियम और फाइबर जैसे जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देते हैं। आइए आपको बताते हैं खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे।

प्रतिदिन करी पत्ता के सेवन करने के बाद शरीर और स्किन संबंधित समस्याओं में काफी सुधार देखने को मिलता है-

पाचन रहता है दुरुस्‍त

करी पत्ते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है। इसका सेवन पेट की सफाई में मदद करता है और गैस, सूजन व पेट भारी लगने जैसी परेशानियों से राहत दिलाने में भी उपयोगी माना जाता है।

दिन भर रहते हैं एनर्जी से भरपूर

करी पत्ते में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने में मददगार माने जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से दिनभर स्फूर्ति बनी रह सकती है और शरीर अधिक तरोताजा व हल्का महसूस कर सकता है।

शरीर में जमा टॉक्सिंस को निकालता है

करी पत्ता प्राकृतिक रुप से नेचुरली डिटॉक्स करने में काफी सहायक होता है, जिससे शरीर अधिक फ्रेश फिल करता है।

हेयर फॉल होता है कम

करी पत्ता में पाए जाता है आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व, ये बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है। इसके साथ ही बाल को हेल्दी बनाए रखता है।

 मुंहासे कम होते हैं

आयुर्वेद में बताया है कि पाचन सही रहता है तब इसका असर स्किन पर भी नजर आता है। करी पत्ते शरीर को अंदर से साफ रखने और स्किन को हेल्दी दिखाने में सहायक माने जाते हैं।

गौरतलब है कि करी पत्ता शरीर को डिटोक्स करता है,  डाइजेशन को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर बैलेंस रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर पेट को साफ रखता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में काफी सहायक होता है।

करी पत्ते कैसे खाएं?

- सुबह खाली पेट 8-10 ताजे करी पत्ते अच्छे से चबाएं।

 - अब एक गिलास में गुनगुना पानी पी सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti Birthday: Kashmir की सियासत में Mehbooba Mufti, जानें निजी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

बकरीद से पहले दिल्ली सरकार की सख्त चेतावनी! प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी और खुले में कचरा फेंकने पर दर्ज होगी FIR, जारी हुई गाइडलाइंस

Prabhasakshi NewsRoom: PM Modi ने अपने मंत्रियों संग साढ़े चार घंटे तक मंथन करने के बाद लिये कई बड़े फैसले

NEET-UG 2026 | सरकार ने NEET में सेंध की बात मानी, NTA प्रमुख कहते हैं कोई लीक नहीं, क्या किसी को पता है कि आखिर हुआ क्या?