शेयर बाजार में उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स और निफ्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। सकारात्मक घरेलू और वैश्विक रुख तथा इन्फोसिस के शेयर में उछाल के बीच बाजार में तेजी आई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय 293.69 अंक की बढ़त के साथ 41,893.41 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बाद में यह 248.57 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,848.29 अंक पर चल रहा था। 

इसे भी पढ़ें: तिमाही नतीजों, मुद्रास्फीति के आंकड़े, वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की दिशा

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 12,337.75 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। बाद में यह 70.35 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,327.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक के लाभ में चल रहा था। दिसंबर तिमाही में इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ 23.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,466 करोड़ रुपये रहा है। सनफार्मा, आईटीसी, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर टीसीएस, मारुति और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में थे। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vijay Deverakonda- Rashmika Wedding | नो-फोन पॉलिसी, कोई सेलिब्रिटी गेस्ट नहीं, शादी के बाद एक महीने का डिजिटल डिटॉक्स ब्रेक

मुंबई पहुंचते ही फ्रांस के राष्ट्रपति का हुआ धमाकेदार स्वागत! PM मोदी बोले- मिलते हैं डियर फ्रेंड

Falgun Amavasya 2026: Falgun Amavasya पर Solar Eclipse और पंचक का महासंयोग, जानें Puja Vidhi और तर्पण का मुहूर्त

114 राफेल के बाद Su-57 लेगा भारत? मैक्रों के भारत पहुंचते ही रूस ने भारतीय एयरफोर्स के लिए दे दिया तगड़ा ऑफर