Fashion Tips: शादी से लेकर त्योहार तक में बेस्ट लगेगी मोरक्कन मेहंदी, हाथ लगेंगे सबसे खूबसूरत

By अनन्या मिश्रा | Jun 14, 2023

हमारे देश में मेहंदी सिर्फ शादी के सीजन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मेहंदी हर बड़े त्योहारों पर लगाई जाती है। अक्सर त्योहार आदि के अवसर पर महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी से सजाती हैं। मेहंदी में अरेबिक, मारवाड़ी और इंडो-अरेबिक डिजाइन्स आदि काफी ज्यादा पॉपुलर है। क्यों न इस बार शादी या किसी त्योहार आदि पर आप भी कुछ नया ट्राई करें। बता दें कि शादी या किसी त्योहार आदि पर आप अपने हाथों को मोरक्कन मेहंदी से सजा सकती हैं। 

हर फेस्टिवल पर मोरक्को में मेहंदी लगाए जाने की प्रथा है। बता दें कि मोरक्को में स्पेशल हिना पार्टी भी रखी जाती हैं। इस पार्टी में महिलाएं व लड़कियां हिस्सा लेती हैं। इसके पीछे का कारण मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन्स नहीं होती है। मोरक्को में माना जाता है कि मेंहदी में बराका होता है।

इसे भी पढ़ें: Bridal Saree Shopping: शादी में 'परफेक्ट साड़ी लुक' पाने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल

जानिए क्या होता है बराका

मेहंदी में बराका होने का मतलब बुरी आत्माओं और शक्तियों को हिना लगाकर दूर व उनसे बचा जा सकता है। वहां पर ऐसा माना जाता है कि शादी और त्योहारों के शुभ अवसर पर बुरी ताकतें अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करती हैं। ऐसे में बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचने के लिए त्योहार आदि के मौके पर हिना लगाई जाती है।

मेहंदी डिजाइन्स

मोरक्कन डिजाइन में भी भारतीय मेहंदी डिजाइन्स की तरह ही समय के साथ काफी बदलाव आया है। मोरक्कन डिजाइन में भी कई तरह के मॉर्डन मिक्स देखने को मिलता है। लेकिन कुछ चीजें मोरक्कन डिजाइन को हिना डिजाइन से काफी अलग बनाती हैं।

मोरक्कन डिजाइन में हाथ पर सबसे पहले आंख का आकार या फूल का आकार बनाया जाता है। फिर इस आकार के चारों ओर डिजाइन बनाई जाती है। वहीं इससे उलट पैटर्न भी फॉलो किया जाता है। मोरक्कन डिजाइन में किसी सेंट्रल पैटर्न के डिजाइन क्रिएट किया जाता है।

फैसी मोरोक्को की सबसे पॉप्युलर मेहंदी डिजाइन होती है। इस डिजाइन में जियोमैट्रिक पैटर्न्स का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इस डिजाइन में फैसी के साथ मिलकर फ्लोरल पैटर्न्स को मिलाकर लगाया जाता है। यह डिजाइन लगने के बाद हाथों पर काफी सुंदर लगती है।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान