रूसी तेल पर ट्रंप को मॉस्को का जवाब: कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है आपूर्ति

By अंकित सिंह | Oct 16, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह दावा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मॉस्को के साथ भारत का ऊर्जा सहयोग उसके राष्ट्रीय हितों के अनुरूप बना हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत रूसी तेल का आयात जारी रखेगा, तो अलीपोव ने कहा कि यह भारत सरकार का प्रश्न है। भारत सरकार राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देती है और हमारा ऊर्जा सहयोग इन हितों के अनुरूप है।

इसे भी पढ़ें: Trump New Claims Russian Oil | डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर भारत का दो टूक जवाब, रूसी तेल हमारा राष्ट्रीय हित, उपभोक्ताओं की रक्षा प्राथमिकता

जायसवाल ने कहा, ‘‘स्थिर ऊर्जा मूल्य और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दोहरे लक्ष्य रहे हैं।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘इसमें हमारी ऊर्जा आपूर्ति के स्रोत का आधार व्यापक बनाना और बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप इसमें विविधता लाना शामिल है।’’ पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद भारत द्वारा रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की निरंतर खरीद एक बड़ा मुद्दा बन गया है, जिसके परिणामस्वरूप नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंधों में भारी गिरावट आई है। वाशिंगटन में, ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने ‘‘मुझे आश्वासन दिया है कि रूस से कोई तेल खरीद नहीं की जाएगी।’’ 

प्रमुख खबरें

सैकड़ों छात्रों के लिए माँ जैसी थीं, दिल्ली में इमारत गिरने के हादसे में दूसरों को बचाते हुए पार्वती ओझा ने गंवाई जान

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

US Operation Checkmate | अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत 30 अवैध भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार, जल्द होंगे निर्वासित

India-Australia Relations | भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंध होंगे मजबूत! पीएम मोदी के दौरे में रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर रहेगा मुख्य फोकस