Sambhal row: मस्जिद समिति ने SC में याचिका दायर की याचिका, कुएं पर यथास्थिति बनाए रखने की कर दी मांग

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2025

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और जिला मजिस्ट्रेट को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की कि मस्जिद की सीढ़ियों या प्रवेश द्वार के पास स्थित निजी कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखी जाए। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया कि वह डीएम को कुएं की जांच के संबंध में कोई कदम न उठाने और इस अदालत की उचित अनुमति के बिना संरचना के बाहर निर्मित कुएं को न खोलने का निर्देश दे।

इसे भी पढ़ें: संभल मंदिर-मस्जिद विवाद में जिला अदालत की सुनवाई पर HC ने लगाई रोक, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

याचिका में कहा गया कि जिला प्रशासन, पुराने मंदिरों और कुओं के तथाकथित पुनरुद्धार के अपने कथित अभियान में, कुओं के उपयोग के लिए प्रस्तावित सार्वजनिक पहुंच का प्रचार कर रहा है, यह दावा करते हुए कि कुओं का धार्मिक महत्व है। याचिका में दावा किया गया कि संभल के आसपास और शाही जामा मस्जिद के पास पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें कथित तौर पर ऐतिहासिक कुओं का स्थान बताया गया था और मस्जिद को मंदिर के रूप में दिखाया गया था। 

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं