नक्शे से मिटा देंगे...मोसाद ने ली मुनीर की सुपारी, फिर जो हुआ... हिला इजरायल

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2026

दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी मोसाद जो दुनिया के किसी भी कोने में घुसकर अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या हो जब मोसाद के निशाने पर किसी आतंकी संगठन का सरगना नहीं बल्कि एक परमाणु संपन्न देश की सेना का प्रमुख आ जाए। जी हां, एक ऐसा दावा जिसने ग्लोबल मीडिया और कूटनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। दावा है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्विट्जरलैंड की वादियों में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की हत्या का सीक्रेट ऑर्डर दे दिया था और जब इस बात की भनक पाकिस्तान को लगी तो उसने इजराइल को नक्शे से मिटाने की ऐसी धमकी दी जिससे मोसाद को भी अपने कदम पीछे खींचने पड़े। 

इसे भी पढ़ें: मुनीर को मारने वाला था मोसाद! पाकिस्तान ने इजरायल को भेजा ऐसा मैसेज कि...

इस अखुखबार के मुताबिक स्विट्जरलैंड के आलीशान बर्गन स्टॉक रिसोर्ट में एक बेहद गुप्त बैठक चल रही थी। यह बैठक सीधे तौर पर अमेरिका और ईरान के बीच हो रही थी। आप जानते ही हैं कि मध्य पूर्व में इस वक्त तनाव चरम पर है और अमेरिका ईरान के रिश्ते किसी से छिपे नहीं है। इस बेहद नाजुक बातचीत में क़तर और पाकिस्तान मीडिएटर की भूमिका निभा रहे थे। इसी डेलीगेशन का हिस्सा थे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर। दावा है कि इजराइल इस अमेरिका ईरान सीक्रेट मीटिंग से बेहद खफा था और किसी भी कीमत पर इस मध्यस्था को नाकाम करना चाहता था। इसीलिए नेतन्याहू के इशारे पर मोसाद ने सीधे पाकिस्तानी डेलीगेशन और खासतौर पर आसिम मुनीर को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। लेकिन मोसाद इस बार चूक गया। एस्कुबार का दावा है कि पाकिस्तानी सेनाओं और उनकी खुफिया एजेंसी को इस साजिश की सॉलिड इनपुट्स मिल गए। जैसे ही पाकिस्तान को पता चला कि उनके आर्मी चीफ की जान को खतरा है। इस्लामाबाद में हड़कंप मच गया। इसके बाद जो हुआ वह कूटनीतिक इतिहास में शायद ही कभी हुआ हो। पाकिस्तान ने बैक चैनल और ओमान के मध्यस्थों का इस्तेमाल करते हुए इज़राइल को एक सीधा और खौफनाक अल्टीमेटम भेजा। इस बार के शब्दों में कहें तो पाकिस्तान का संदेश था अगर आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल या अधिकारियों को खरोच भी पहुंचाई तो हम इजराइल को दुनिया के नक्शे से पूरी तरह से मिटा देंगे। 

Stay updated with Latest International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की