मनाली घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 5 जगहों को जरुर एक्सप्लोर करें

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 03, 2024

सितंबर से लेकर नवंबर महीने तक पहाड़ों पर घूमने का अलग ही मजा आता है। जब बात घूमने की आती है तो लोग सबसे पहले हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिताने की सोचते है। पहाड़ों पर जाने के लिए जेहन में सबसे पहला नाम मनाली का आता है। दुनियाभर के पर्यटक के बीच मनाली एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बन गया है। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन 5 जगहों पर जरुर जाएं।

मनाली में घूमने वाली प्रसिद्ध 5 जगहें

सोलंग घाटी

सोलंग घाटी मनाली का सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस जगह पर आप स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और स्नोमोबिलिंग जैसे साहसिक खेलों का मजा ले सकते हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

हिडिम्बा मंदिर

मनाली का सबसे प्रसिद्ध और प्रचीन हिडिम्बा मंदिर है, जो देवी हिडिम्बा को समर्पित है। यह मंदिर देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है और इसकी वास्तुकला बहुत ही खूबसूरत है। यह जगह काफी सुकून से भारी है।

रोहतांग पास और ओल्ड मनाली

मनाली से कुछ दूरी पर रोहतांग स्थित है और यह एक उच्च ऊंचाई वाला दर्रा है जो हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जोड़ता है। इस जगह पर आप हिमालय पहाड़ियों को मनोरम दृश्य देख सकते हैं।

वहीं, आप ओल्ड मनाली का एक शांत और सुकून से भारा पल बीता सकते हैं। यहां आप कई छोटे-छोटे कैफे और रेस्तरां का स्वाद ले सकते हैं।

वशिष्ठ हॉट स्प्रिंग्स

अगर आप मनाली में प्राकृतिक गर्म पानी का झरना का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आप वशिष्ठ हॉट स्प्रिंग्स जगह पर जा सकते हैं। यहां आप स्नान करके अपनी थकान मिटा सकते हैं और अपने बॉडी को रिलेक्स कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख