Mumbai में बिका है सबसे महंगा फ्लैट, 703 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीद कर मचा दिया हंगामा

By रितिका कमठान | May 30, 2025

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही नाम की चर्चा हो रही है, जो कि लीना तिवारी है। काफी कम लोग होंगे जिन्होंने इस नाम को सुना है। मगर अब ये नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है, जिसका कारण घर है। उन्होंने मुंबई में एक घर खरीदा है, जो देश का सबसे महंगा घर है। इस घर की कीमत 639 करोड़ रुपये रखी गई है।

इस घर का निर्माण 40 मंजिला बिल्डिंग के 32वें से 35वें माले तक हुआ है। इसमें दो अल्ट्रा लग्जरी यूनिट्स है, जो प्रति वर्गफुट 2.83 लाख की दर से बेची गई है। इस घर के लिए स्टांप ड्यूटी ही कुल 63.9 करोड़ रुपये की दी गई है। इस घर को खरीदने में लीना को कुल 703 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है। मुंबई के वर्ली में इस घर की लोकेशन है। इस लोकेशन की पॉपुलैरिटी इसकी कीमत से भी जानी जा सकती है। कई अमीर लोग इस इलाके में घर लेना पसंद करते है।

फोर्ब्स लिस्ट में शामिल हैं लीना

लीना तिवारी फोर्ब्स की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल है। उनकी कुल संपत्ति फोर्ब्स ने 3.9 बिलियन डॉलर की बताई है। दवा कंपनी यूएसवी की वो वर्तमान चेयरमैन है। ये कंपनी डायबिटीज और हार्ट से संबंधित दवाएं तैयार करती है। इस कंपनी का सालाना रेवेन्यू लगभग 511 मिलियन डॉलर का है। लीना के पति प्रशांत तिवारी हैं जो कॉर्नेस से पढ़े है। कंपनी में ऑपरेशंस में उनकी अहम भूमिका है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन