Most Expensive Watch| मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की घड़ी से भी महंगी, इसकी कीमत में खरीदे जा सकते हैं 450 फ्लैट

By रितिका कमठान | Jan 07, 2025

हाथ की कलाई पर पहने जाने वाले घड़ियां आज से ही नहीं बल्कि कई युगों से पहनी जा रही है। ये एक सबसे लोकप्रिय एक्सेसरी मानी जाती है जो ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी पहनना पसंद करती है। इन्हें हर वर्ग और उम्र के लोग पहनते है। घड़ियों के प्रति कई लोगों का प्रेम भी काफी अधिक होता है।

कुछ समय पहले ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने अपनी शादी के दौरान मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को अपनी लक्जरी घड़ी दिखाने पर सुर्खियों में आए थे। अनंत अंबानी महंगी घड़ियों के प्रति अपने जुनून को लेकर चर्चा में रहते है। हाल ही में वह एक आउटिंग के दौरान 22 करोड़ रुपए की घड़ी पहनकर सुर्खियों में आए थे। लग्जरी घड़ी निर्माता रिचर्ड मिल द्वारा निर्मित आरएम 52-04 स्कल ब्लू सैफायर अब तक बनी केवल तीन घड़ियों में से एक है। इस घड़ी का अनोखा डिज़ाइन बर्फ के टुकड़े जैसा दिखता है। हालाँकि, यह असाधारण घड़ी दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों की तुलना में कुछ भी नहीं है।

 

दुनिया की सबसे महंगी घड़ी के बारे में जानें

वर्ष 2014 में लंदन स्थित आभूषण कंपनी ग्राफ डायमंड्स ने बेसलवर्ल्ड में एक मास्टरपीस का अनावरण किया था। कंपनी के संस्थापक लॉरेंस ग्राफ ने इस घड़ी को डिजाइन किया है। इस स्पेशल घड़ी में लगभग 110 कैरेट के दुर्लभ चमकदार हीरे जड़े हुए हैं। इसमें 30 से ज़्यादा डिज़ाइनर, रत्न विशेषज्ञ और कारीगरों ने इस बेहतरीन घड़ी को बनाने में घंटों लगाए। दुनिया की सबसे महंगी घड़ी की कीमत 55 मिलियन अमेरिकी डॉलर जो लगभग करीब 456 करोड़ रुपये है।

 

द फैसिनेशन वॉच

एक साल बाद, ग्राफ डायमंड्स ने “द फैसिनेशन” नामक एक उत्कृष्ट कृति पेश की, जो एक अंगूठी में बदल सकती है। इस घड़ी में 152.96 कैरेट के सफ़ेद हीरे जड़े हुए हैं। इस घड़ी की कीमत 331 करोड़ रुपये है, जो इसे दुनिया की दूसरी सबसे महंगी घड़ी बनाती है। 

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!