'सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं के बने हैं गैर कानूनी घर', आजम खान पर भी खूब बोले अखिलेश यादव

By अनुराग गुप्ता | May 11, 2022

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे ज़्यादा अगर गैर क़ानूनी घर किसी के बने हैं तो वह भाजपा के बने हैं। क्या भाजपा अपने घरों पर बुलडोज़र चलाएगी ? दरअसल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भाजपा की बुलडोजर कार्रवाई का मामला सामने आया है। हाल ही में दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया हुआ है। 

जल्द ही बाहर आएंगे आजम खान

इसी बीच सपा प्रमुख ने आजम खान की जमानत के संबंध में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बहस पूरी हो चुकी है, बहुत ज़ल्द आज़म ख़ान बाहर आएंगे। सरकार की लगातार कोशिश रही है कि उन पर इतना दबाव हो कि वे जेल से बाहर ही नहीं निकल पाए। हमें उम्मीद है कि उनके साथ न्याय होगा।

इसे भी पढ़ें: आजम खान की जमानत याचिका पर देरी से नाराज सुप्रीम कोर्ट, कहा- यह न्याय के साथ मजाक है  

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की जमानत याचिका के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है और कहा कि इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि यह क्या है ? उन्हें जाने क्यों नहीं दिया गया। वह दो साल से जेल में बंद हैं। एक या दो मामलों में ठीक है, लेकिन यह 89 मामलों में नहीं हो सकता है। जब भी उन्हें जमानत मिलती है तो उनको फिर से किसी और प्रकरण में जेल भेज दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई