BJP के राज में हो रही है गाय की सबसे ज्यादा दुर्गति: तंवर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2018

जींद। कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक तंवर ने आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में गाय की सबसे ज्यादा दुर्गति हो रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जींद शहर में जयंती देवी मंदिर के पास प्रशासन द्वारा बनाई गई अस्थायी नंदीशाला में निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में गाय की सबसे ज्यादा दुर्गति हो रही है।

सरकार द्वारा गायों के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के किये जा रहे दावे धरातल पर धाराशायी हो रहे हैं। डा. तंवर ने कहा कि नंदीशाला में अनेक गायें बीमार पड़ी हुई हैं और उनका सही तरीके से इलाज तक नहीं किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज गाय सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं और पोलीथीन खाकर अपनी जान गंवा रही हैं।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासनकाल में जहां समाज का हर वर्ग बदहाल है, वहीं हरियाणा प्रदेश भी बदहाली के कगार पर पहुंच चुका है। किसान, मजदूर, कर्मचारी और व्यापारी सभी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी   आज सुबह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव उनके आवास पर मुलाकात हुई।

प्रमुख खबरें

Taj Mahal की फोटो के जरिये Donald Trump सरकार ने दे दिया बड़ा ऑफर, सोशल मीडिया पर मची खलबली

Pakistan क्रिकेट में Fitness पर बवाल, Fakhar Zaman ने तोड़ी चुप्पी, चोट के दावों पर दिया बड़ा बयान

Hotel Room Booking Tips: Hotel Booking का ये Secret Hack जानते हैं? बिना Extra पैसे दिए पाएं बेस्ट Corner Room

Shaurya Path: समंदर में भारत का जबरदस्त Power Show! खाड़ी क्षेत्र में Indian Navy का दमदार एक्शन देख दुनिया दंग