अधिकतर स्टेशन काम नहीं कर रहे, दिल्ली में जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

By अभिनय आकाश | Nov 03, 2025

सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि दिवाली के दौरान दिल्ली के 37 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से केवल नौ ही चालू थे। इससे यह सवाल उठता है कि विश्वसनीय आंकड़ों के बिना ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को कैसे लागू किया जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' बनी हुई है, ऐसे में अदालत के समक्ष पेश हुए एक वकील ने बताया कि कई निगरानी केंद्र काम नहीं कर रहे हैं, जिससे प्रदूषण के स्तर पर नज़र रखना या यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि कब प्रतिबंध लगाए जाएँ सुनवाई के दौरान, न्यायमित्र के रूप में पीठ की सहायता कर रही वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए पूर्व-निवारक उपाय करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसीपी नेता जोगी रमेश नकली शराब मामले में गिरफ्तार

सीजेआई गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि सीपीसीबी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और एनसीआर के अंतर्गत आने वाले जिलों में उनके संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के परामर्श से 14 से 25 अक्टूबर तक अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक की निगरानी करेगा और प्रत्येक दिन की वायु गुणवत्ता को निर्दिष्ट करते हुए एक रिपोर्ट दाखिल करेगा।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह