वेश्यावृत्ति के आरोप में मां-बेटी को घसीटा गया, पड़ोसियों ने दोनों के साथ की बुरी तरह मारपीट

By रेनू तिवारी | Nov 16, 2024

कर्नाटक के बेलगावी में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने 60 और 29 साल की मां और बेटी पर हमला किया और उनके कपड़े फाड़ दिए।महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिलाओं सहित पड़ोसी परिवार के कई सदस्य जबरन उनके घर में घुस आए, दोनों को घसीटकर बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सूटकेस में महिला का शव मिला

पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने मां और बेटी पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके घर अक्सर अनजान लोग आते थे। हालांकि, यह भी आरोप है कि पुलिस ने बार-बार प्रयास करने के बावजूद उनकी शिकायत दर्ज करने और दो दिनों तक सुरक्षा प्रदान करने में आनाकानी की।

इसे भी पढ़ें: Mumbadevi Assembly Election: मुंबादेवी में शाइना और अमीन पटेल के बीच मुख्य मुकाबला, समझिए समीकरण

मामला सिटी पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचने के बाद तीन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: पर्यटक बनकर आये 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी आतंकी निकले! मिजोरम से म्यांमार तक चल रहा था खतरनाक खेल

US-Israel-Iran War Day 18 Updates: इधर नवरोज की शुभकामनाएं, उधर मिसाइलों का तोहफा, मिडिल ईस्ट में चल रहा वॉर अनोखा

Uttam Nagar में खौफ का साया! ‘खून की होली’ की धमकियां और नफरती पोस्ट, ईद से पहले पलायन की सोच रहे मुस्लिम परिवार

Face Fat: Face Fat और Double Chin होंगे गायब, परफेक्ट Jawline के लिए फॉलो करें ये आसान Diet Tips