Delhi Double Murder | लाजपत नगर के अपार्टमेंट में मां- बेटे की मिली लाश, दोनों का कटा हुआ था गला, नौकर ने दिया वारदात को अंजाम?

By रेनू तिवारी | Jul 03, 2025

दिल्ली के लाजपत नगर में एक मां और बेटे की उनके रिहायशी अपार्टमेंट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उनके शव एक बंद अपार्टमेंट के अंदर मिले। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को शक है कि इस घटना में परिवार का घरेलू सहायक शामिल है। घरेलू सहायक फिलहाल फरार है। उसने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई जहां उसे दो शव मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला (42) का शव शयनकक्ष में और उसके बेटे का शव स्नानगृह में मिला। घटना के संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों के घाव किसी नुकीली चीज से किए गए थे। घरेलू सहायक, जिसे मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा था और जो फरार था, को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज शुरुआती पुलिस पूछताछ के दौरान, घरेलू सहायक, जिसकी पहचान मुकेश के रूप में हुई, ने कबूल किया कि उसने 42 वर्षीय मां रुचिका और उसके 14 वर्षीय बेटे कृष का गला “गुस्से में आकर” काट दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुकेश ने जांचकर्ताओं को बताया कि हत्याओं से कुछ मिनट पहले ही रुचिका ने उसे डांटा था। उसने कथित तौर पर बताया कि कैसे उसका गुस्सा उस पर हावी हो गया था। 24 वर्षीय मुकेश बिहार के हाजीपुर का स्थायी निवासी है, जो वर्तमान में अमर कॉलोनी में रह रहा है। उसे तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकेश कल रात लाजपत नगर पार्ट 1 में हुई हत्याओं के बाद से ही फरार था। 

इसे भी पढ़ें: India-US Relation | भारत और अमेरिका 10 साल के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, राजनाथ- हेगसेथ की मुलाकात तय!

बुधवार को रात करीब 9:43 बजे रुचिका के पति कुलदीप से पुलिस को पीसीआर कॉल मिलने के बाद यह घटना प्रकाश में आई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बेटा कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं और दरवाजा बंद है, सीढ़ियों और गेट पर खून के धब्बे हैं। एसएचओ के मौके पर पहुंचते ही गेट खोला गया। पुलिस ने पाया कि दोनों शव घर के अंदर बंद थे। मामले की आगे की जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में 24 घंटे में तीन मैच खेलने पर PV Sindhu ने जताई नाराजगी

AI को लेकर Bill Gates की बड़ी चेतावनी, बोले- खतरनाक घटनाओं से हो सकती है अरबों लोगों की मौत

Asian Games: भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा सेमीफाइनल में पहुंचे, दो पदक किए पक्के

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस