त्रिपुरा में पांच महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

त्रिपुरा पुलिस ने सिपाहीजला जिले में अपने पांच महीने के बच्चे की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि सुचित्रा देबबर्मा (28) ने अपने शिशु की हत्या इसलिए की ताकि वह उस व्यक्ति के साथ भागने की योजना बना सके जिसके साथ वह एक साल से रिश्ते में थी।

सुचित्रा के पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद सोनामुरा के थाना प्रभारी तापस दास के नेतृत्व में पुलिस का एक दल रविवार को रामपदापारा स्थित उसके घर गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बच्चा बिस्तर पर पड़ा मिला जबकि उसकी मां लापता थी। हम बच्चे को सोनामुरा उप-मंडल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। जल्द उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।’’

दास के अनुसार, सुचित्रा को बाद में एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सुचित्रा ने अपने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की। घटना के वक्त उसका पति अमित देबबर्मा रबर के बागान में काम के लिए बाहर गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को मारकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागना चाहती थी जिसके साथ उसका विवाहेतर संबंध था।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद में The Raja Saab के गाने के लॉन्च पर अभिनेत्री Nidhi Agarwal की सुरक्षा पर सवाल, बेकाबू भीड़ ने घेरा

ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

Ashes: Joe Root के खिलाफ Pat Cummins का शानदार प्रदर्शन जारी, टेस्ट में 12वीं बार किया आउट

27 दिसंबर को बुलाई गई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा