मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

नयी दिल्ली, मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमत में दो रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी। खरीद लागत में वृद्धि होने के कारण की जा रही यह मूल्य वृद्धि रविवार से प्रभाव में आएगी। इससे पहले अमूल और पराग मिल्क फूड्स दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा चुके हैं। मदर डेयरी ने शनिवार को कहा, खरीद लागत (किसानों को अदा किया जाने वाला शुल्क), ईंधन की कीमत और पैकेजिंग सामग्री की कीमत बढ़ने के कारण मदर डेयरी को दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करनी पड़ रही है जो छह मार्च 2022 से प्रभाव में आएगी।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Drug Mafia पर बड़ा एक्शन, CM Sukhvinder Singh Sukhu बोले- जब्त होगी हर संपत्ति

Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

Ahmedabad के देवकीनंदन जैन देरासर पहुंचे CM Bhupendra Patel, लिया भगवान महावीर का आशीर्वाद