मुबंई: बंगले में मां-बेटी का मिला शव, दूसरे कमरे में लटकी मिली दो लाश, जानिए पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

मुंबई। मुंबई के उपनगर कांदिवली में एक महिला और उसकी बेटी के शव उनके बंगले में मिले हैं, जबकि दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटकते पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चारों शवों को बुधवार देर रात बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें: उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, सर्व हिन्दू समाज ने निकाली रैली

पुलिस को आशंका है कि मां-बेटी की हत्या की गई है, जबकि जिनके शव फंदे से लटके मिले हैं, उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास दलवी बंगले में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान किरण दलवी, उनकी दो बेटियों मुस्कान और भूमि तथा शिवदयाल सेन के तौर पर की गई है। अधिकारी ने बताया कि भूमि और शिवदयाल के शव फंदे से लटके मिले हैं। उन्होंने बताया कि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

भगोड़े Nirav Modi को London में एक और बड़ा झटका, Bank of India केस में नहीं मिली कोई राहत

US की धमकी पर Canada-France का पलटवार, Greenland में दूतावास खोलकर दिया Diplomatic संदेश

भारत की अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की योजना: संयुक्त बयान

Indian Economy की रफ़्तार पर RBI Survey की मुहर, GDP Growth 7.4% तक पहुंचने का अनुमान।