एक नींबू के लिए हुआ घर में कलेश! सास-ननद ने मिलकर कर दी बहू की गला दबाकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौडादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नीबू तोड़ने के विवाद में एक विवाहिता के साथ उसकी सास और दो ननदों ने बुधवार को मारपीट की तथा गला दबाकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। राशिद-तेवतिया ने SRH से छीना मैच, दिल्ली के सामने होगी अय्यर की रणनीति

छौडादानो थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान काजल देवी (28) के तौर पर की गयी है जो चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी है। उन्होंने बताया कि मृतका के सिर पर चोट एवं गले में रस्सी का निशान पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 57 हजार के पार;निफ्टी में भी तेजी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मरने वाली महिला का पति और ससुर प्रदेश के बाहर काम करते हैं और वारदात के समय घर में मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपी सास और दोनों ननद घर छोड़ फरार हैं। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की