California के घर में गोलीबारी में मां, शिशु समेत छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2023

विसालिया। मध्य कैलिफोर्निया के एक घर में सोमवार तड़के गोलीबारी में 17 वर्षीय मां और उसके छह महीने के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गयी। शेरिफ अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकारी कम से कम दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। उन्हें इन हत्याओं के पीछे किसी गिरोह का हाथ लगता है। तुलारे काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि अधिकारियों को विसालिया के पूर्व में गोशेन स्थित एक घर में देर रात करीब साढ़े तीन बजे कई गोलियां चलने की सूचना मिली। शेरिफ माइक बॉडरॉक्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दरअसल खबर थी कि इलाके में एक बंदूकधारी घूम रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: Actor Richard E. Grant इस साल करेंगे बाफ्टा की मेजबानी

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को सड़क पर दो लोग मृत मिले और घर के दरवाजे पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि घर के अंदर तीन और लोग मिले जिनमें से एक व्यक्ति जीवित था लेकिन बाद में एक अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। शेरिफ ने बताया कि जांचकर्ता कम से कम दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। शेरिफ कार्यालय ने पिछले सप्ताह इस घर में मादक पदार्थ के संबंध में तलाशी ली थी। बॉड्ररॉक्स ने बताया कि दो मृतकों में एक किशोरी और उसका बच्चा शामिल है तथा उन्हें सिर में गोली मारी गयी थी।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी