मृत गैंगस्टर साव की मां ने मुठभेड़ की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025

मृत गैंगस्टर अमन साव की मां किरण देवी ने झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 11 मार्च को पलामू में पुलिस द्वारा उनके बेटे की कथित मुठभेड़ की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की है।

हालांकि, किरण देवी ने बताया कि साव को रायपुर से रांची स्थानांतरित करते समय केवल 12 सदस्यीय एटीएस टीम ही तैनात की गई थी। किरण देवी के वकील हेमंत कुमार शिकरवार ने कहा कि अमन साव के शरीर पर चोटों के निशान थे जो मुठभेड़ की नहीं बल्कि एक सुनियोजित यातनापूर्ण हत्या की ओर इशारा करते हैं।

शिकरवार ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व वाली एटीएस टीम पहले भी फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम देने के लिए जानी जाती है, जिसके लिए उसके खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बताया था कि साव को 11 मार्च को झारखंड के पलामू जिले में उस समय मुठभेड़ में मार गिराया गया था जब उसके गिरोह के सदस्यों ने उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की थी।

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra बोले: दिवाला प्रक्रिया में दावा सिर्फ 3,992 करोड़ रुपये

Nepal Flood Crisis: भारत की सहायता बढ़कर हुई 47.5 टन, S Jaishankar बोले- हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध

Punjab में 3 लाख Employees का बड़ा Protest, OPD सेवाएं ठप: DA Arrears पर गतिरोध गहराया

Nepal Flood: भारी तबाही के सामने राहत इंतजाम नाकाफी, 162 लोगों की मौत