प्रेमी के साथ भागी चार बच्चों की मां, पति इंसाफ के लिए पहुंचा कोर्ट की शरण

By रितिका कमठान | Mar 14, 2023

बिहार के पूर्णिया में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पति ने पत्नी को वापस बुलाने के लिए कानून की सहायता ली है। घटना पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में हुई है।

 

यहां पीड़ित पति रंजीत कुमार महतो ने कोर्ट में आवेदन देकर बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2010 में पास के गांव में हुई थी। पत्नी के साथ उसके चार बच्चे (दो लड़के-दो लड़कियां) हैं। पति ने बताया कि वो पंजाब में मजदूरी का काम करता है। घर से बाहर रहने के कारण पड़ोस के नीतीश कुमार महतो ने उसकी पत्नी, जो कि उसकी भाभी लगती है के साथ प्रेम प्रसंग शुरू कर दिया। पति ने पड़ोसी पर अपनी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है।

 

पीड़ित पति का कहना है कि वो पंजाब में नौकरी करता था, इस दौरान पीछे से नीतीश ने उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। दोनों के प्रेम प्रसंग की सूचना मिलने पर पीड़ित पति रंजीत की मां ने दोनों के मिलने जुलने का विरोध किया। इसे लेकर घर में भी काफी झगड़ा हुआ। मगर 6 जनवरी 2023 को पीड़ित रंजीत की पत्नी डेढ़ लाख रुपये और जेवर लेकर घर से फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी की तलाश करने की कोशिश की मगर उसका अता पता नहीं चला। पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई मगर उसकी शिकायत नहीं सुनी गई।

 

इसके बाद उसे इंसाफ पाने के लिए कोर्ट की शरण में भी जाना पड़ा है। वहीं इस मामले में पुलित ने लगभग दो महीने का लंबा समय बीतने के बाद गांव में एक घर से पीड़ित रंजीत की पत्नी को बरामद किया। इस मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही चालू कर दी है।

प्रमुख खबरें

चेन्नई एयरपोर्ट पर पल भर के लिए मची भगदड़, फैंस के बीच गिरे Thalapathy Vijay, वीडियो वायरल

Maharashtra Politics | परिवार साथ-साथ का नारा बुलंद! अजीत पवार ने शरद पवार के संग बनाई चुनावी रणनीति, पिंपरी-चिंचवड़ में होगा महा-मुकाबला

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू: Bhagwat