Mother Teresa का 26 अगस्त को हुआ था जन्म, जानिए इस तारीख का पूरा इतिहास

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026

बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को सदा इस बात का गुरूर रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली है, जिसमें मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थीं। 26 अगस्त, 1910 की तारीख इतिहास में भारत रत्न मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बर्मिंघम में 26 अगस्त 2023 को भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया पर नौ विकेट की जीत से स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने आस्ट्रेलिया को निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 114 रन के स्कोर पर समेट दिया और फिर संशोधित लक्ष्य 3.3 ओवर में 42 रन बनाकर हासिल कर लिया। दृष्टिबाधितों के लिए क्रिकेट ने 2023 में ही अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित खेल महासंघ (आईबीएसए) विश्व खेलों में पदार्पण किया। विश्व खेलों में यह पहला फाइनल था और भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। 

देश-दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1303 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया। 1541 : तुर्की के सुल्तान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में लिया। 1910 : भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म। यूगोस्लाविया में जन्मी मदर टेरेसा ने भारत को अपनी कर्मभूमि बनाया था। 1914 : बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर पिस्तौल और 46 हजार गोलियां लूटी। 1982 : नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया। 1988 : म्यांमा की अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। 1993 : रूस के अल्दान हवाईअड्डे के पास सखा एविया फ्लाइट 301 अत्यधिक भार होने के कारण लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और इसमें सवार सभी 24 लोगों की जान चली गई थी। 2004 : इराक के कूफा शहर की मुख्य मस्जिद पर हुए मोर्टार हमले में लगभग 27 लोग मारे गए थे और 60 से अधिक घायल हुए। 2012 : हिंदी फिल्मों के वयोवृद्ध अभिनेता ए के हंगल का 98 साल की उम्र में निधन। 2019 : फ्रांस के पूर्वोत्तर में सुअरों को बूचड़खाना ले जा रही लॉरी पलटने से 180 से ज्यादा सुअरों की मौत। 2020 : नाइजीरिया के ग्वोज़ा में एक वृद्धाश्रम में बोको हराम के हमले में 75 बुजुर्गों की मौत। 2021 : काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर दो आत्मघाती धमाके हुए जिनमें 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी और 169 से अधिक अफगान नागरिक मारे गए। 2023 : भारत की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम में आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया पर नौ विकेट की जीत से स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। 2024 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बंदूकधारियों के दो अलग-अलग हमलों में 37 लोगों की मौत।

प्रमुख खबरें

AISA ने कॉजपा के 5 सितंबर के Delhi March का समर्थन किया, छात्रों पर केस वापस लेने की मांग

अच्छे दिन हुए महंगे: Congress ने Modi सरकार पर साधा निशाना, पूछा- कैसे चलेगा घर?

मैं अब एक खुश Fan हूँ: Roger Federer ने प्रोफेशनल Tennis में लौटने की सभी उम्मीदें नकारी

Renukaswamy Murder Case में नया मोड़! कन्नड़ एक्टर Darshan Thoogudeepa को बड़ा झटका, सह-आरोपी प्रदोष बना सरकारी गवाह