बच्चों के लिए स्वच्छ हवा की मांग को लेकर माताओं ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

नयी दिल्ली| विभिन्न शहरों की माताओं के एक समूह ने ताप विद्युत संयंत्रों के कारण हो रहे वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने रामलीला, दशहरा के लिए रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर की अनुमति दी

इस समूह ने अगस्त में यादव को संबोधित एक ऑनलाइन याचिका - प्रदूषकों का विस्तार नहीं पर लोगों से हस्ताक्षर लेने शुरू किए थे, जिसका उद्देश्य बच्चों के लिए स्वच्छ हवा सुनिश्चित करना है। समूह ने कहा इस याचिका पर एक हजार से अधिक महिलाओं ने हस्ताक्षर किए हैं। उसने आरोप लगाया कि उत्सर्जन संबंधी नियमों का उल्लंघन जारी है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी