Motorola का नया Moto X70 Air देगा iPhone Air को टक्कर, जानें कब तक होगा लॉन्च

By Kusum | Sep 30, 2025

ऐपल ने हाल ही में अपनी नई आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च की थी इसमें इस बार कंपनी ने ऑल न्यू आईफोन एयर को भी लॉन्च किया है जो ऐपल का अब तक का सबसे पतला आईफोन है। सैमसंग पहले ही अपना स्लिम फोन लॉन्च कर चुका है। अब लग रहा है कि मोटोरोल भी जल्द ही एक स्लिम फोन लेकर आ रहा है जिसे कंपनी Moto X70 Air के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में Weibo पर इसकी एक पोस्ट शेयर की है जिससे पता चलता है कि Moto X70 Air जल्द ही चीन में लॉन्च होगा। 

वहीं मोटोरोला ने कंफर्म कर दिया है कि जल्द ही Moto X70 Air लॉन्च होगा। Weibo हैंडल के जरिए बताया गया है कि फोन अक्तूबर के अंत में चीन में Moto X70 Air के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी पोस्ट में किसी लॉन्च डेट का जिक्र नहीं किया गया है। फोन की टीजर इमेज में भी फोन को किसी के साथ में पकड़े हुए दिखाया गया है जिसके एक ऐसा डिवाइस दिखाई देता है जो गैलेक्सी एस25 एज़ और आईफोन एयर के पतले डिजाइन जैसा हो सकता है। 

वहीं मोटोरोला ने अभी तक ये नहीं बताया है कि Moto X70 Air कितना पतला होगा। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की मोटाई 5.6 मिमी और 5.8 मिमी के बीच हो सकती है। इससे पहले सैमसंग ने इस साल मई में 5.8 मिमी पतला गैलेक्सी एस25 एज लॉन्च किया था। 

प्रमुख खबरें

Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया

West Bengal में NDRF की तर्ज पर Arjun Vahini सितंबर से होगा सक्रिय, संभालेगा आपदा प्रबंधन

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए