By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2025
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर को एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि इस हादसे में घायल हुए मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई और उनकी पहचान जीवन (24), सुमित (25) और राज (23) के रूप में हुई है जो दिल्ली के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया तीनों ने कांवड़ियों की पोशाक पहन रखी थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों कांवड़ लेकर आ रहे थे या कांवड़ियों के पोशाक पहनकर कहीं जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला है कि उनकी मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।