Junior National Hockey: हरियाणा बना चैंपियन, फाइनल में झारखंड को 2-1 से दी मात

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

हरियाणा ने रविवार को यहां 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मध्य प्रदेश ने तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीम जोरदार संघर्ष करती रहीं, लेकिन झारखंड ने 19वें मिनट में मुंदरी सरोज के गोल की मदद से बढ़त बना ली।

तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में मध्य प्रदेश की ओर से काजल ने 35वें मिनट में पहला गोल किया और इसके ठीक दो मिनट बाद दूसरा गोल कर अपनी टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। फिर 42वें मिनट में तन्वी ने एक और गोल कर मध्य प्रदेश की बढ़त को मजबूत कर दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से 54वें मिनट में यादव शीतल ने एक गोल किया।

मध्य प्रदेश ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

प्रमुख खबरें

बिजली क्षेत्र में Startup की मदद के लिए सरकार लाएगी एकीकृत Data Sharing फ्रेमवर्क

पुजारा बोले, Abhishek Sharma में Chris Gayle जैसी काबिलियत, T20I में नाम रहेगा याद

Railway Employees को दशहरा से पहले मिला तोहफा, 78 दिन के PLB को मंजूरी

एक साथ 5 सरकारी नौकरियां कर रहा था Kashim Chowdhury, फिर एक वीडियो कॉल से बिगड़ी बात और...