दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और पूर्वी लंदन यूनिवर्सिटी के बीच हुआ समझौता, केजरीवाल बोले- देश के लिए मेडल जीतना ही हमारा लक्ष्य

By अनुराग गुप्ता | Jun 07, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और पूर्वी लंदन यूनिवर्सिटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत अधिक से अधिक मेडल जीते। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत देने की बात कही। 

इसी बीच उन्होंने कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को मैं दिल्ली की धरोहर नहीं मानता हूं बल्कि यह देश की धरोहर है। इसे सिर्फ दिल्लीवालों के लिए सीमित नहीं करेंगे, देशभर से जहां भी टैलेंट मिलेगा उसे हम लेकर आएंगे। इस वक्त मुझे खुशी है कि इतने कम समय में पूर्वी लंदन यूनिवर्सिटी के साथ समझौता हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: टारगेट किलिंग को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर प्रहार, सामने रखी 4 मांग, बोले- 1990 का दौर वापस आ गया 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में हमें दुनियाभर में जहां-जहां से मदद मिलेगी उनके साथ समझौता करेंगे। दिल्ली की स्पोर्ट्स पॉलिसी में हमने दो मकसद के बारे में लिखा है। पहले दिल्ली में स्पोर्ट्स कल्चर तैयार करना और दिल्ली के आम बच्चे तक स्पोर्ट्स पहुंचाना। इसके अलावा दूसरा मकसद है कि भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल हासिल कर सके।

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना

नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि