दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय एवं संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के मध्य एमओयू संपन्न

By प्रेस विज्ञप्ति | May 28, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय  एवं संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान  के मध्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विविध आयामों- शिक्षा, शोध, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा संस्कृत भाषा के संवर्धन हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं प्रतिष्ठान के वरिष्ठ पदाधिकारियों और शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के प्रो चांद किरण सलूजा ने कहा कि यह सहयोग नई शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृत आधारित शैक्षिक विमर्श को नई दिशा प्रदान करेगा। दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ संजीव राय ने कहा कि यह एमओयू युवाओं को भारतीय बौद्धिक परंपरा से जोड़ने तथा शिक्षण-अध्ययन में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh Flood: भारी बारिश और Landslide से भारी तबाही, 7 की मौत और 97,000 लोग बुरी तरह प्रभावित

Karnataka Temples में डिजिटल दान पर ज़ोर, नई SOP के ज़रिए Hundi व्यवस्था में पारदर्शिता की बड़ी पहल

Bombay High Court: महिला के Bedroom में बिना इजाजत घुसना Privacy का उल्लंघन, पुलिस पर 10,000 का जुर्माना

अगर ईरान मेरी हत्या कर दे तो...ट्रंप को सता रहा किस बात का डर, अमेरिकी प्रशासन को क्या दे रखा है आदेश!