पंजाब पर कर्ज का 'पहाड़'! 4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा, विपक्ष ने 'आप' सरकार को घेरा

By रेनू तिवारी | Apr 08, 2026

पंजाब की वित्तीय स्थिति को लेकर राज्य में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण लेने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। विपक्ष का दावा है कि इस नए कर्ज के साथ पंजाब का कुल बकाया कर्ज अब 4 लाख करोड़ रुपये की खतरनाक सीमा को पार कर गया है।

इसे भी पढ़ें: Explained | क्या Donald Trump पर भी लग सकता है युद्ध अपराध का दाग? लड़कियों के स्कूल पर बमबारी ने खड़ा किया 'वॉर क्राइम' का बड़ा सवाल

मजीठिया ने आप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी पंजाब के ऋण को कम करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी और उसने राज्य पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं डालने का वादा किया था। मजीठिया ने कहा कि मौजूदा वित्तीय स्थिति ने राज्य को “आर्थिक संकट” की ओर धकेल दिया है। कांग्रेस से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी इसे लेकर आप सरकार पर आरोप लगाया है। सिंह ने कहा, ‘‘भगवंत मान नीत सरकार पंजाब को वित्तीय आपातकाल की ओर धकेल रही है।’’

इसे भी पढ़ें: US-Iran ceasefire से Stock Market में दिवाली जैसा माहौल! निवेशकों ने कमाए ₹14 लाख करोड़

उन्होंने एक बयान में दावा किया कि राज्य में विकास कार्य ठप हो गए हैं और प्रति नागरिक कर्ज का बोझ बढ़कर 1.26 लाख रुपये से अधिक हो गया है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस ऋण का एक बड़ा हिस्सा बकाया देनदारियों को चुकाने और मुफ्त बिजली और सब्सिडी के वित्तपोषण में इस्तेमाल किया जा रहा है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे को पूरा करने के लिए सरकार बिजली कंपनी को सालाना 20,400 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी दे रही है।’’ रंधावा ने आरोप लगाया कि ऋण का उपयोग राष्ट्रीय स्तर के विज्ञापनों तथा मुख्यमंत्री की बार-बार निजी उड़ानों के लिए किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी