Sikkim में Uttar Pradesh के एक पर्वतारोही की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

सिक्किम के प्रसिद्ध गोएचाला पर्वतारोहण मार्ग पर उत्तर प्रदेश के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सूरज कुमार तिवारी के रूप में हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खांगचेंद्जोंगा राष्ट्रीय उद्यान में आठ दिन की गोएचाला पर्वतारोहण यात्रा पर गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार को चढ़ाई शुरू की थी तभी सुबह करीब नौ बजे कोक्चुरोंग शिविर के पास अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसमें लकवे जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। उन्होंने बताया कि साथी पर्वतारोहियों और गाइड ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।

स्थानीय लोगों और अन्य पर्वतारोहियों की मदद से उसे युकसोम की ओर ले जाए जाने के दौरान बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे 12,100 फुट की ऊंचाई पर स्थित फेदांग के पास उसकी मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को ग्यालशिंग जिला अस्पताल लाया गया।

पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। तिवारी के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। यह वर्ष 2025 में गोएचाला मार्ग पर मौत की तीसरी घटना है।

युकसोम के पर्यटन से जुड़े हितधारकों ने प्रशासन से विशेष रूप से जोंगरी-गोएचाला कॉरिडोर में चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन बचाव व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । मुहम्मद यूनुस की देखरेख में चुनाव, क्या Bangladesh में लौटेगा लोकतंत्र का राज?

Kanpur Lamborghini Crash | तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने ड्राइवर की थ्योरी को किया खारिज

Goddess Sita Temple In Bihar: Ayodhya के बाद अब Bihar के Sitamarhi की बारी, 3.5 साल में बनेगा मां जानकी का भव्य Temple

Maharshi Dayanand Saraswati Jayanti 2026: Back to Vedas का नारा देने वाले Maharshi Dayanand की जयंती, जानें क्या था उनका Real Message