तेजस्वी सूर्या ने मुस्लिमों के नाम पर सड़कों के नामकरण को द्विराष्ट्र की सोच वाला सांप्रदायिक सिद्धांत बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

बेगलुरु। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मुस्लिमों के नाम पर कुछ सड़कों के नामकरण के कथित कदम को ‘‘द्विराष्ट्र की सोच वाला सांप्रदायिक सिद्धांत’ बताया और बेंगलुरु निगम से गैर मुस्लिम महापुरुषों के नाम पर विचार करने को कहा है। कन्नड़ अखबार में एक खबर प्रकाशित होने के बाद बेंगलुरु दक्षिण के सांसद ने बृहत बेंगलुरु महानगरपालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त एन मंजूनाथ प्रसाद को पत्र लिखकर कहा है कि गैर मुस्लिमों के नाम पर सड़क का नामकरण होना चाहिए। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीबीएमपी ने केवल मुस्लिमों के नामों का सुझाव दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना का खतरा अभी नहीं हुआ कम, सुरक्षा दिशा-निर्देशों में भी कोई बदलाव नहीं: येदियुरप्पा 

बीबीएमपी के अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है। इससे पहले विवाद तब शुरू था जब बीबीएमपी ने शहर के इंदिरानगर में 100 फुट चौड़ी सड़क का नामकरण लोक कला के नामी विशेषज्ञ डॉ. एस के करीम खान के नाम पर करने का फैसला किया। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सड़क का नामकरण करने की मांग की। हालांकि, नगर निगम ने 2006 में डॉ. खान के नाम पर सड़क का नामकरण करने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

विश्व कप से बाहर होने के बाद भी Oslo में Norway Team का ऐतिहासिक स्वागत, 1 लाख से ज्यादा Fans ने मनाया जश्न

Rob Dieperink Death: फुटबॉल जगत को बड़ा झटका, Jayden Adams के बाद अब स्टार Dutch Referee का अचानक निधन

Kylian Mbappe Fit: स्पेन से भिड़ने को तैयार कप्तान Mbappe, Tchouaméni की वापसी से मजबूत हुई France की दीवार

Renault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख में पाएं दमदार SUV