By Prabhasakshi News Desk | Mar 09, 2025
नयी दिल्ली । वेदांता ने कहा कि वह 2030 तक 30 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वेदांता में 28 प्रतिशत महिलाएं निर्णय लेने वाली भूमिकाओं में हैं। यह देश की धातु और खनन कंपनियों में सबसे अधिक है। एक बयान में कहा गया है कि वेदांता अपने साथ योग्य महिलाओं को जोड़कर प्रतिभा की कमी को पूरा कर रही है। वेदांता के टिकाऊ लक्ष्यों के अनुरूप, कंपनी ने अपने कार्यबल को समर्थन देने के लिए प्रगतिशील जन नीतियों को लागू किया है।