लोकसभा में खड़े होकर इस सांसद ने किया ऐलान, ईरान के स्कूल के लिए देंगे 1 महीने का वेतन

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2026

युद्ध की मार झेल रहे ईरान के लिए कश्मीर की वादियों से लगातार दूसरे दिन मदद के वास्ते हाथ बढ़े, तथा लोगों ने नकद राशि, सोना-चांदी, एवं अन्य कीमती सामान दान में देकर एकजुटता और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। वहीं अब ईरान को मदद की गूंज लोकसभा में भी सुनाई पड़ी है। बारामूला के निर्दलीय सांसद इंजीनियर रशीद ने लोकसभा में ईरान के उस स्कूल की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान देने का ऐलान किया, जिस स्कूल में 162 बच्चियों की जान गई थी। रशीद ने स्पष्ट किया कि उनकी सहानुभूति केवल एक पक्ष के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि इजरायल के जो आम नागरिक अपनी सरकार की गलत नीतियों के कारण जान गंवा रहे हैं, वे उनके प्रति भी संवेदना रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: सोना-चंदी से लेकर लाखों रुपए, ईरान के लिए कश्मीरियों ने खोला खजाना, अपने 'अली' के लिए किया इतना दान

कश्मीर के कुछ इलाकों में लोगों ने युद्धग्रस्त ईरान के राहत कोष के लिए नकद, सोना और तांबे के बर्तनों समेत कई चीजें दान की हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दान के लिए आभार व्यक्त करते हुए, ईरानी दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दयालुता का यह कार्य कभी नहीं भुलाया जाएगा। ईद के अगले दिन, घाटी के शिया बहुल इलाकों में रविवार को युवा ईरान में पश्चिम एशिया युद्ध से प्रभावित लोगों के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए घर-घर गये। रैनावारी निवासी एजाज अहमद ने चंदा जुटाये जाने के दौरान कहा कि इजराइल की यहूदी सरकार और उसके समर्थकों द्वारा ईरान पर थोपे गए इस अवैध युद्ध से भारी तबाही मची है। सभ्य दुनिया कम से कम इतना तो कर ही सकती है कि ईरान के पीड़ित लोगों को सहायता भेजे।’’ अधिकारियों ने बताया कि दान अभियान में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से महिलाओं ने आगे आकर उदारतापूर्वक सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन और अन्य मूल्यवान घरेलू सामान दान किए हैं तथा कुछ परिवारों ने पशुधन भी दान किया है। 

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल