PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एमपी बीजेपी के नेता बैठेंगे मौन धरने पर

By सुयश भट्ट | Jan 07, 2022

भोपाल। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद उनकी दीर्घायु के लिए बीजेपी ने गुरुवार को शिवालयों मे महामृत्युंजय मंत्र जाप किया था। अब बीजेपी मोदी के समर्थन में सप्ताहभर अभियान चलाएगी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए बर्ताव के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी पुरानी विधानसभा कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना देगी।

जानकारी मिली है कि इस धरने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रीगण , पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं नेतागण शामिल होंगे। वही इस मौन धरने के पश्चात नेतागण 4 बजे राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देने राजभवन जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:एमपी में बदला मौसम का मिजाज, हुई झमाझम बारिश

बुद्धिजीवी निंदा प्रस्ताव जारी करेंगे।इसके साथ ही जिलों में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस को सद्बुद्धि देने की मांग को लेकर 2 घंटे तक बीजेपी नेता- कार्यकर्ता मौन धरना देंगे। इसके बाद 10 जनवरी को ‘हमारे प्रधानमंत्री हमारे अभियान’ के नारे के साथ जिला मुख्यालयों पर मानव श्रंखला बनाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा