MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 12, 2025

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, पार्टी के कार्यक्रम, पार्टी की आगामी रणनीति और लक्ष्यों को लेकर आत्मीय व सार्थक संवाद हुआ। सिंधिया ने अपने निवास पर पहुंचे खंडेलवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभालने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में भाजपा की प्रदेश समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

साथ ही, आगामी समय में पार्टी की नीति-निर्माण प्रक्रिया में युवाओं, महिलाओं, आदिवासी समाज और किसान समुदाय की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की इस भेंट के माध्यम से यह स्पष्ट है कि भाजपा का केंद्रीय और राज्य नेतृत्व मिलकर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये कटिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2 अक्टूबर से दर्ज कीं 25 FIR, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर केस

Starlink विवाद: Scindia का Rahul Gandhi पर तंज- Congress को नहीं पता किधर जाना है, Left या Right

नगांव Lok Sabha Bypoll: BJP के देवाशीष शर्मा AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से 75,248 वोटों से आगे

Advocate General विवाद में बहिष्कार पर Meghalaya High Court सख्त, स्वतः संज्ञान लिया