MP Board Result 2024: आज जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, कैसे देखें नतीजे

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 24, 2024

मध्य प्रदेश बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे आज, 24 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, छात्र एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic और mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं।  शाम 4 बजे स्कोर सामने आएगा। बोर्ड ने परिणाम घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है जिसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय हो जाएगा।

16 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक और कक्षा 12 की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। इस साल एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

MP Board Result 2024: कैसे देंखे रिजल्ट

इसके लिए आप पहले आधिकारिक एमपीबीएसई वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएंगे।

- फिर आप MP Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- आपका रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।

- रिजल्ट की जांच करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रपति ने चिरंजीवी-वैजयंती माला को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, PM Modi भी रहे मौजूद

निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीयों को हिरासत में लिए जाने पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, कनाडा से औपचारिक राजनयिक संवाद नहीं हुआ

Tamil Nadu: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत

The Deoliwallahs | 3000 चीनी नागरिकों को क्यों बना लिया गया था बंदी? | Matrubhoomi