3 दिन बाद होने वाली थी शादी, उससे पहले पहुंची ससुराल; सास और जेठानी को नशीली चाय पिलाकर लूटा 1 लाख से अधिक का माल

By निधि अविनाश | Apr 22, 2022

मध्य प्रदेश के मंदसौर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक बहू ने अपनी होने वाली सास और जेठानी को नशीला पर्दाथ मिलकर चाय पिलाई और फिर बेहोश करके एक लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी करके फरार हो गई। इस समय सास और जेठानी अस्पताल में भर्ती है और सेहत में सुधार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पीड़िता के परिवार ने पुलिस को बताया कि अपने छोटे बेटे की शादी के लिए 2 लाख रुपये खर्च किए थे।

बहू ने शादी से तीन साल पहले सास और जेठानी को चाय में जहरीला जहरीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर एक लाख से ज्यादा का माल लेकर फरार हो गई। आरोपी लड़की का नाम आरती बिंद बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मंदसौर के रामटेकरी इलाके में रहने वाले एक परिवार के छोटे बेटे की शादी नहीं हो पा रही थी जिसके कारण परिवारवालों ने रिश्ते कराने वाली महिला मंगला से संपर्क किया।

मंगला ने लड़के के परिवार वालों को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद की एक लड़की दिखाई और 2 लाख शादी में खर्च के नाम पर ले लिए। आरती नाम की लड़की होशंगाबाद से मंदसौर आ गई। आरती के साथ दो और लोग आए जिसमें से एक पूजा नाम की एक युवती और अर्जुन प्रजापति नाम का युवक था। शादी 3 दिन बाद एक आर्य समाज में होने वाली थी।

इसे भी पढ़ें: शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 216 लोग गिरफ्तार, ड्राइविंग लाइसेंस भी किए गए रद्द

ससुराल में घर के सभी पुरुष काम करने जब घर से चले गए तो आरती ने अपनी होने वाली सास और जेठानी की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। दोनों बेहोश हो गई जिसके बाद होने वाली बहु ने घर से एक लाख से ज्यादा का माल चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गई। दोनों महिलाओं को आईसीयू में भर्ती कराया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी महिाला की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस ने शादी करवाने वाली रतलाम की रहने वाली मंगला नाम की महिला को भी आरोपी बना कर जांच में लिया है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing