MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान... हमारे गणतंत्र को बचाने में करें मदद, नए संसद भवन समारोह पर महुआ मोइत्रा का कटाक्ष

By अभिनय आकाश | May 29, 2023

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने नए संसद उद्घाटन समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र पर निशाना साधते हुए जनता से सबक सिखाने की अपील की है। मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं। कृपया इन कट्टरपंथियों को इनकी जगह दिखाएं। हमारे गणतंत्र को बचाने में मदद करें। 

उद्घाटन समारोह के दौरान, पीएम मोदी ने संसद के लोकसभा कक्ष में 'सेंगोल' नामक एक ऐतिहासिक राजदंड स्थापित किया - जिसे अध्यक्ष की कुर्सी के बगल में रखा गया था। यह वही 'सेंगोल' है जिसे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 की रात अपने आवास पर अनेक नेताओं की उपस्थिति में स्वीकार किया था। 

इसे भी पढ़ें: Wrestlers को पुलिस ने लिया हिरासत में, Mamata से लेकर Rahul Gandhi ने की निंदा

नए संसद भवन का निर्मित क्षेत्र 64,500 वर्गमीटर है और इसमें दो कक्ष हैं। 888 सीटों वाली लोकसभा और 384 सीटों वाला राज्यसभा कक्ष है। जिसमें दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के लिए 1,272 सदस्य बैठ सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित