मप्र : मुख्यमंत्री ने सोनम रघुवंशी के लापता होने की सीबीआई से जांच कराने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2025

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि वह मेघालय में इंदौर की एक महिला के लापता होने की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दें। लापता महिला सोनम रघुवंशी (25) अपने पति राजा रघुवंशी (29) के साथ हनीमून के लिए मेघालय गई थी।

पुलिस ने राजा का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश श्रीमती सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा, मैंने मेघालय के मुख्यमंत्री से इस मामले पर चर्चा की है।

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आदेश देने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सोनम के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को मेघालयपुलिस की जांच से असंतोष व्यक्त करने के बाद केंद्र सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी