मप्र : छतरपुर में 11वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार को 11वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर गहवारा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि जब संतोष दोपहर के भोजन के लिए नहीं आया, तो उसके परिवार के सदस्य उसके कमरे में गए, लेकिन उसे फंदे पर लटका पाया। परिवार संतोष को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के सहायक उप-निरीक्षक प्रभु दयाल ने कहा कि आत्महत्या का मामला जांच के लिए ईशानगर पुलिस थाने को भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video