MP CM Mohan Yadav: शिक्षा व ज्ञान के बल पर भारत को दुनिया में सम्मान मिलता है

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

भोपाल, पांच अगस्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि भारत को अपनी शिक्षा व्यवस्था और ज्ञान के कारण विश्व में सम्मान मिलता है। कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, प्रयोगशाला और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद छात्रों के साथ बातचीत करते हुए यादव ने यह भी कहा कि केवल पैसा ही देश की प्रगति को बढ़ावा नहीं देता है, बल्कि मूल्यों की शक्ति इसे आगे ले जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अपनी शिक्षा व्यवस्था और ज्ञान के बल पर विश्व में सम्मान मिलता है।

यह अपने मूल्यों की शक्ति से आगे बढ़ता है।’’ मुख्यमंत्री ने याद किया कि उन्होंने भी एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की थी। उन्होंने कहा कि उन दिनों स्कूलों में ऐसी सुविधाओं का अभाव था। यादव ने कहा कि भारत इस समय ‘अमृत काल से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज के युवा अमृत पीढ़ी हैं, देश के नए निर्माता हैं। युवा मिलकर 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।’’ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित सांदीपनि स्कूलों को वर्तमान में देश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल बताते हुए यादव ने कहा कि निजी स्कूलों के छात्र भी सांदीपनि स्कूलों में जाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि ये स्कूल छात्रों के भविष्य को आकार देने के लिए प्रयोगशालाएं हैं।

यादव ने कहा कि पहले चरण में मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के 274 सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय कार्य विभाग के 94 सांदीपनि विद्यालय संचालित हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश

Delhi: Anti-Smog Gun तैनाती की सिरसा ने समीक्षा की, सर्दियों से पहले प्रदूषण रोकने के निर्देश