मध्य प्रदेश सरकार से खफा है जनता, अकेले ही भाजपा को मिलेगा बहुमत: शिवराज

By अनुराग गुप्ता | May 19, 2019

भोपाल। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि भाजपा अकेले ही बहुमत का आंकड़ा पा लेगी। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में चौहान ने कहा कि मेरा इमोशनल अटैचमेंट मध्य प्रदेश के साथ है और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुझे जो जिम्मेदारी सौपेंगे मैं उसे पूरा करूंगा। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता कमलनाथ सरकार से परेशान हो चुकी है और वह मोदी को लाना चाहती है।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि मैं बड़ी विनम्रता के साथ कह रहा हूं कि अकेली बीजेपी बहुमत पा लेगी और हम राजग के साथ बहुत आगे तक जाएंगे। देश की जनता जानती है कि आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार ने लड़ाई लड़ी और 10 दिशाओं में विकास किया। मैंने देश के कई हिस्सों में प्रचार किया और यह कह दूं कि एग्जिट पोल से जब चुनाव परिणाम को देखा जाएगा तो उसमें बढ़ोत्तरी ही देखने को मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा