Kamal Nath के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच Alert हुई MP Congress, दिग्विजय सिंह ने खबरों का किया खंडन

By एकता | Feb 18, 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें आने के बाद से राज्य की कांग्रेस इकाई अलर्ट मोड पर है। राज्य के कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कुछ विधायकों से फोन पर बात की है। बता दें, बीते दिन पटवारी ने अटकलों की खबरों को ''निराधार'' बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह सपने में भी कमल नाथ के भाजपा में शामिल होने की कल्पना नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: BJP National Convention Meet । देश ने किया तय, PM मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री... INDI Alliance पर निशाना साधते हुए बोले Amit Shah

सिंह ने इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, 'मेरी कमलनाथ से लगातार चर्चा हो रही है, कांग्रेस नेतृत्व की लगातार उनसे चर्चा हो रही है। उनके जैसा व्यक्ति जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की, जिन्हें हम सब इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते थे, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है, वे कांग्रेस के स्तंभ रहे हैं। उन्हें कौनसा पद नहीं मिला? केंद्र में मंत्रिमंडल, AICC में महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री। उन्हें सभी पद मिले हैं। मुझे नहीं लगता कि वे पार्टी छोड़ेंगे।' इस मुद्दे पर मीडिया ने रविवार को कमलनाथ से बात की। उन्होंने कहा, 'अगर ऐसी कोई बात हुई तो सबसे पहले मैं आपको सूचित करूँगा। मेरी कही कोई बात नहीं हुई है।'

प्रमुख खबरें

Inflation hits Maharashtra: 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम भी बढ़ेंगे

टर्बुलेंस का शिकार हुई Air India Flight का पायलट डोप टेस्ट में फेल, जांच में जुटा DGCA

BIS बढ़ाएगा Silver Jewellery की जांच क्षमता, दो वर्षों में होगा लैब का विस्तार

PM Modi ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीरों को किया याद, साहस को बताया हर भारतीय की प्रेरणा