मप्र : प्रियंका गांधी और कमलनाथ के एक्स अकाउंट के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित अन्य के सोशल मीडिया अकाउंट के ‘संचालकों’ (खाता चलाने वाला व्यक्ति) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रविवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केके मिश्रा ने दावा किया कि प्रियंका, कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ राज्य के 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध शाखा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई बन गई है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली एक पोस्ट को लेकर इंदौर पुलिस ने शनिवार रात कहा कि उन्होंने प्रियंका, कमलनाथ और अरुण यादव के एक्स अकाउंट के ‘संचालक’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मिश्रा ने दावा किया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा, कमलनाथ, जयराम रमेश और अरुण यादव के खिलाफ मध्य प्रदेश के 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वे (सरकार) संविधान के अनुच्छेद 19 (ए) के तहत हमें दिए गए अभिव्यक्ति के हमारे मौलिक अधिकार का हनन कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले ढाई साल में हुए घोटालों की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘तब आप (सरकार) कितने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे?’’ पीसी शर्मा ने कहा कि वे जेल जाने के लिए तैयार हैं और प्राथिमिकी से उन्हें डराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी ने पत्र लिखा है तो उच्च न्यायालय को इसकी जांच करने दीजिए।

प्रमुख खबरें

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Passport यात्रा का दस्तावेज़ है, नागरिकता का नहीं: विदेश मंत्रालय का बड़ा स्पष्टीकरण

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी आज, एक व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का महापुण्य