मध्य प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम बीजेपी की आईटी टीम से ज्यादा बेहतर है: डॉ विक्रांत भूरिया

By सुयश भट्ट | Jul 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय युवा बैठक का आयोजन हुआ है। इस बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया काम करने के गुण सिखाए। कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी अभय तिवारी ने उन सभी लोगों को बधाई दी जिन्होंने बीजेपी आईटी सेल में काम कर रहे पेड वर्कर्स को पछाड़ा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने उन सभी लोगों को बधाई दी है जो अभी कांग्रेस आईटी सेल के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आईटी सेल सिर्फ सच्चाई दिखाती है। बीजेपी आईटी सेल की तरह जनता को गुमराह नहीं करती। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा है कि ऐसे ही निरंतर जनता की समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम मुद्दों को कांग्रेस उठाएं।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में ट्विटर के फॉलोवर्स को लेकर हुई सियासी हलचल शुरू, बीजेपी आईटी प्रमुख शिवराज सिंह डाबी पर गिर सकती है गाज 

वहीं बैठक में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने पूरी ऊर्जा के साथ बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाने का आवाहन किया। इसके साथ ही मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस सबसे बेहतर कार्य कर रही है। यह बात जनता तक पहुंचाने में कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पूरी तरीके से जिम्मेदार है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत