MP साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी, कहा - बच्चों को रखे मोबाइल से दूर

By सुयश भट्ट | Oct 18, 2021

भोपाल। कोरोना के बाद से बच्चों को मोबाइल पर गेम खेलने की अजीब ही लत लग चुकी गई। मध्य प्रदेश में भी ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में कई युवा और बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं तो, कई चोरी करने लगे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी की है।

आपको बता दें कि राज्य साइबर सेल द्वारा जारी एडवाइजरी में अभिभावकों से कहा गया है कि बच्चों को हो सके तो मोबाइल नहीं दें। ऑनलाइन क्लॉसेस के लिए बिना सिम कार्ड का मोबाइल दें। इसके साथ ही बच्चों को वाईफाई से इंटरनेट इस्तेमाल करने दें। जिससे बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:MP के सागर जिले से पैदल चल कर दिल्ली पहुंचा बीजेपी कार्यकर्ता, PM मोदी से की मुलाकात 

वहीं जारी एडवाइजरी के मुताबिक परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल में प्ले स्टोर पर पैरेंटल कंट्रोल ऑन करें। पासवर्ड बच्चों को नहीं बताएं, बच्चों को हर तरह के ट्रांजेक्शन की छूट नहीं दें। और खाते से पैसे कटने का मैसेज आते ही बच्चों से पैसे कटने का कारण अवश्य पूछें।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट